बरेली: कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार, अब गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां कचहरी परिसर के पास सदर हवालात से फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। तीन दिन से फरार चल रहा अपराधी कई दिनों से पुलिस की आखों में धूल झोंक रहा था। इस आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी थाने में दर्ज है। …

बरेली, अमृत विचार। बरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां कचहरी परिसर के पास सदर हवालात से फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। तीन दिन से फरार चल रहा अपराधी कई दिनों से पुलिस की आखों में धूल झोंक रहा था। इस आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी थाने में दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और जल्द इसे अदालत में पेश कर सकती है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी सुरेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी सुंदरनगर थाना आलापुर जिला बदायूँ के पुलिस रिमांड से भाग जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बरेली के द्वारा टीम गठित की गई। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर 28 जुलाई को आरोपी फरार हो गया था। अब इस अपराधी को दुबारा गिरफ्तार किया गया है।

जिसके बाद सोमवार को पुलिस टीम ने आंवला क्षेत्र के ग्राम मनौना के पास से फरार आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार करने में सफल रही। हालांकि, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को आदालत में पेश किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सावन के तीसरे सोमवार पर एकता समाज सेवा समिति व मुस्लिम समाज के लोगों ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

संबंधित समाचार