हरदोई: सड़क हादसे में घायल छात्र की भी हुई मौत, दो की मौके पर ही थम गईं थीं सांसें
हरदोई। हरपालपुर-बड़ागांव के रास्ते पर रविवार को अचानक बेकाबू हुई बाइक पुलिया में जा घुसी थी। इस हादसे में दो की मौत हुई और एक छात्र ज़ख्मी हो गया था। जिसे लखनऊ रिफर किया गया। वहां डाक्टरों के जवाब देने पर उसे लाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताते …
हरदोई। हरपालपुर-बड़ागांव के रास्ते पर रविवार को अचानक बेकाबू हुई बाइक पुलिया में जा घुसी थी। इस हादसे में दो की मौत हुई और एक छात्र ज़ख्मी हो गया था। जिसे लखनऊ रिफर किया गया। वहां डाक्टरों के जवाब देने पर उसे लाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि रविवार को हरपालपुर कस्बा निवासी अंकित पुत्र हेतराम,अभि पुत्र महेश और रवि पुत्र छोटे लाल अजतूपुर से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच हरपालपुर-बड़ागांव के रास्ते पर ब्रहम बाबा मंदिर के पास घुमावदार मोड़ पर बाइक अचानक बेकाबू हो कर वहीं पास में पुलिया में जा घुसी। इस हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे अंकित ने मेडिकल कालेज ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया था।
तीसरे जख्मी अभि को हरदोई से लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जवाब दे दिया।घर वाले उसे वापस ला रहे थे। उसी बीच रास्ते में उसकी भी सांसें थम गई। अभि अपने भाई-बहनों का लाडला था। उसकी मौत की खबर सुनते ही हरपालपुर कस्बे के मोहल्ला अम्बेडकर नगर में कोहराम मच गया।
खेल रहे थे,और बुला ले गई मौत
रवि और अभि के बीच दांत काटी दोस्ती थी। रविवार को दोनों छुट्टी की मौज-मस्ती करते हुए घर के पास ही खेल रहे थे। उसी बीच वहां अंकित अपनी बाइक ले कर पहुंचा। उसने रवि और अभि से अजतूपुर तक टहल आने को कहा, कुछ पल सोंचने के बाद दोनों बाइक पर बैठे और जल्दी वापस आने की बात कह कर कर चले गए। लेकिन किसे पता था कि जाने के बाद दोनों फिर कभी वापस नहीं लौटेंगे।घर वाले यही कहते हुए रो रहें हैं।
सातवीं की पढ़ाई करता था अभि
हरपालपुर-बड़ागांव के रास्ते पर हुए हादसे में जान गंवाने वाला अभि वर्मा सातवीं का छात्र था। लोगों का कहना है कि अभि पढ़ने-लिखने में काफी होनहार था। उसकी इसी आदत से घर के सभी लोग खुश रहते थे।किसी को नहीं पता था कि बाहर खेल रहा अभि कब किसके साथ चला गया। हादसे की खबर सुनी,तो उसके घर वालों को पता चला कि उसके बीच का होनहार लाडला हादसे का शिकार हो गया। अभि के मां-बाप और भाई-बहन ही वहां आस-पास के लोग भी रो-रो कर बेहाल है।
यह भी पढ़ें:-बांदा में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से ऑटो सवार एक मासूम समेत छह की मौत
