अयोध्या: सावन झूला मेले को लेकर मंडलायुक्त ने की बैठक, बोले- साफ-सफाई में बरती कोताही तो खैर नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सावन झूला मेले के दौरान सरयू घाटों की साफ-सफाई व शिफ्टवार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में तैनात सभी मजिस्ट्रेट भी यह सुनिश्चित कराएंगे कि …

अयोध्या। सावन झूला मेले के दौरान सरयू घाटों की साफ-सफाई व शिफ्टवार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में तैनात सभी मजिस्ट्रेट भी यह सुनिश्चित कराएंगे कि उनके तैनाती क्षेत्र में साफ सफाई रहे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिया है कि मेले के दौरान नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी में समन्वय के लिए व्हाट्सएप गु्रप बनाकर रोस्टर वाइज निर्धारित क्षेत्रवार ड्युटी लगाएं। साथ ही अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में समय से पहुंचकर घाटों की व मेला क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चत करें।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी निरीक्षण अधिकारी/कर्मचारी द्वारा लापरवाही क्षम्य नही होगी। संबंधित के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। रिनवा ने कहा कि नगर निगम, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग सहित साफ-सफाई से जुड़ी सभी संस्थाएं टीम बनाकर चौधरी चरण सिंह घाट से लेकर नयाघाट से आगे तक प्रतिदिन आवश्यकतानुसार साफ-सफाई कराए व घाटों पर 10-10 मीटर के अंतराल पर कूड़ादान रखे जाएं।

लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्वालुओं को कूड़ादान में ही कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करें। बैठक में नगर आयुक्त विशाल सिंह, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम सिटी/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भ्रमण कर ठेले को अलग लगाने का दिया निर्देश

मंडलायुक्त ने नगर निगम से अपेक्षा की कि मेला क्षेत्र में तैनात समस्त सफाई कर्मियों की डेÑस निर्धारित की जाय, जिस पर स्वच्छ भारत मिशन लिखा हो व ड्युटी के दौरान सभी सफाई कर्मी अपना परिचय पत्र गले में लटकाकर रखेंगे, जिससे कि वह प्रदर्शित होता रहे। बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मेला समाप्ति के बाद सभी घाटों व प्रमुख स्थानों की नियमित साफ सफाई के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में स्थापित मोबाइल टॉयलेट पर एक कर्मचारी तैनात किया जाए, ताकि श्रद्वालुओं को असुविधा न हो। अधिकारियों ने बन्धा तिराहा से राम की पैड़ी, नयाघाट, नागेश्वरनाथ मंदिर व उसके आसपास क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां लग रहे अस्थाई ठेला आदि को अन्यत्र स्थान पर स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : सावन झूला मेला में हुए दो हादसे, एक महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार