मथुरा: मंकीपॉक्स से लड़ने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दिशा-निर्देश किए जारी
मथुरा, अमृत विचार। कोरोना वायरस की गति में ब्रेक लगाने के बाद केंद्र एवं प्रदेश सरकार राहत की सांस भी नहीं ले पाई कि अब उसके सामने मंकीपॉक्स नामक बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। कई देशों में मंकी पॉक्स के केसों को देखते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण को लेकर …
मथुरा, अमृत विचार। कोरोना वायरस की गति में ब्रेक लगाने के बाद केंद्र एवं प्रदेश सरकार राहत की सांस भी नहीं ले पाई कि अब उसके सामने मंकीपॉक्स नामक बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। कई देशों में मंकी पॉक्स के केसों को देखते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में भले ही इस संक्रमण को लेकर अभी कोई भी मरीज नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है।
जिसके तहत पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि मथुरा धार्मिक नगरी है इसलिए यहां देश केे साथ ही विदेशी भी भारी संख्या में आते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने को कमर कस ली है। सीएमओ डॉ अजय कुमार वर्मा ने गत दिवस जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी सेंटरों पर दो बैड ऐसे मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संभावित मरीज की जांच करने से पहले पूरी सावधानी बरतने को कहा है।
उन्होंने बताया कि संभावित मरीज की जांच करने से पहले पीपी किट का इस्तेमाल करें। मरीज को अन्य मरीजों से दूर रखें और इसकी जानकारी तत्काल सीएमओ आफिस में दें। ताकि मुख्यालय से टीम जाकर मरीज की जांच कर सकें और यदि मरीज को मंकी पॉक्स से पीडित है तो उसका समुचित उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि अभी तक मंकी पॉक्स वाले लक्षण का कोई मरीज नहीं मिला है। यदि इस तरह का कोई मरीज मिलता है तो उसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: समाज कल्याण अधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, 102 साल की वृद्धा ने कही ये बात…
