रामपुर : प्रेमिका के साथ घूमते हुए दिखा पति, पत्नी ने लगाई चप्पल से पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। एक शख्स को बाइक पर बिठाकर प्रेमिका को घुमाना भारी पड़ गया। उसकी पत्नी ने उसकी आशिकी का भूत उतार दिया। पत्नी ने अपने पति को बाइक पर दूसरी लड़की को घुमाते हुते देखा तो वह आग-बबूला हो गई। गुस्साई पत्नी ने सरेआम अपने पति की चप्पलों से पिटाई शुरूकर दी। इस …

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। एक शख्स को बाइक पर बिठाकर प्रेमिका को घुमाना भारी पड़ गया। उसकी पत्नी ने उसकी आशिकी का भूत उतार दिया। पत्नी ने अपने पति को बाइक पर दूसरी लड़की को घुमाते हुते देखा तो वह आग-बबूला हो गई। गुस्साई पत्नी ने सरेआम अपने पति की चप्पलों से पिटाई शुरूकर दी। इस बीच मौका पाकर पति की प्रेमिका मौके से फरार हो गई। राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मामला नगर के प्राचीन शिव मंदिर के पास का है।

समीपवर्ती जनपद संभल के गांव निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ जलाभिषेक करने शिव मंदिर आया था। इस दौरान वह किसी काम का बहाना बनाकर पत्नी को मंदिर में ही रुकने को कहकर चला गया। काफी समय इंतजार करने के बाद भी जब पति वापस नहीं आया तो महिला गांव जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ी। जानकारी के मुताबिक महिला का पति उसी रास्ते पर बाइक पर बिठाकर अपनी प्रेमिका को घुमा रहा था।

इसी बीच पैदल गांव जा रही महिला की नजर अपने पति पर पड़ी, इसके बाद उसने आव देखा न ताव वह चप्पल लेकर अपने पति के ऊपर टूट पड़ी। पत्नी ने सरेआम चप्पल उतारकर अपने पति के सर पर बरसाना शुरूकर दी। इस बीच उसकी प्रेमिका मौका पाकर वहां से फरार हो गई। यह वाकया देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने किसी तरह पति को पत्नी से छुडाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे लगातार पीटती रही। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों को छुड़वाया। मामला नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रंग लाई साइबर सेल की कोशिश, खाताधारकों के चेहरे पर मुस्कान

संबंधित समाचार