बरेली: थम सकता है वैक्सीनेशन अभियान, डोज की होगी किल्लत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बूस्टर डोज वैक्सीनेशन अभियान कोविड वैक्सीन की किल्लत के चलते थम सकता है। शासन से रविवार की देर रात आई 11 हजार वैक्सीन सोमवार को लगभग समाप्त हो गई। सोमवार को जिले में 9900 लोगों ने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। अब सिर्फ 1100 वैक्सीन ही बची है। ऐसे में 2 अगस्त को कई …

बरेली, अमृत विचार। बूस्टर डोज वैक्सीनेशन अभियान कोविड वैक्सीन की किल्लत के चलते थम सकता है। शासन से रविवार की देर रात आई 11 हजार वैक्सीन सोमवार को लगभग समाप्त हो गई। सोमवार को जिले में 9900 लोगों ने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। अब सिर्फ 1100 वैक्सीन ही बची है। ऐसे में 2 अगस्त को कई सेंटरों पर कोविड वैक्सीनेशन नहीं हो सकेगा। कई सेंटरों पर लोगों को वैक्सीन नहीं होने की वजह से वापस जाना पड़ा। सीएमओ कार्यालय से शासन को वैक्सीन की मांग भेज दी गई है।

बीते करीब दो सप्ताह से कोविड वैक्सीन की कमी पूरे प्रदेश में चल रही है। प्रदेश में वयस्कों को बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जा रही है, लेकिन अभियान शुरू होने के बाद तीसरी बार वैक्सीन की किल्लत हो गई है। कई केंद्र ऐसे हैं जहां कोविशील्ड और कोवैक्सीन, दोनों ही खत्म हो गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: राज्यमंत्री ने किया उद्यान विभाग की नर्सरियों का निरीक्षण

 

संबंधित समाचार