J&K: पुलिस चौकी पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, जेकेजीएफ ने ली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के गूल इलाके में मंगलवार सुबह एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला हुआ। हालांकि इस महले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा है कि रामबन जिले के गूल में मंगलवार को पुलिस चौकी के पास ग्रेनेड विस्फोट की जिम्मेदारी …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के गूल इलाके में मंगलवार सुबह एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला हुआ। हालांकि इस महले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा है कि रामबन जिले के गूल में मंगलवार को पुलिस चौकी के पास ग्रेनेड विस्फोट की जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) ने ली है। उन्होंने बताया कि आज सुबह गूल में पुलिस चौकी परिसर के पास ग्रेनेड हमला हुआ , हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

उन्होंने कहा, “घटनास्थल के पास एक पत्र भी मिला है जिसमें दावा किया गया है कि यह हमला जेकेजीएफ द्वारा किया गया है।” उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा घेराबंदी और तलाश अभियान के लिए विशेष समूह अभियान की टीम और सेना को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम एनटीआर की बेटी ने की आत्महत्या, हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली

संबंधित समाचार