बहराइच: रेड सैंड बोआ सांप को पकड़कर घर में किया कैद, डेढ़ लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल से रेड सेंड बोआ सांप को पकड़ कर एक तस्कर ने ग्राहकों की तलाश शुरू की। इसकी भनक लगते ही वन विभाग की टीम ने छापा मारा। घर से रेड सेंड बोआ सांप बरामद कर उसे जंगल में छोड़ दिया है। जबकि नाना और नाती के विरुद्ध रेंज केस दर्ज …

बहराइच। अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल से रेड सेंड बोआ सांप को पकड़ कर एक तस्कर ने ग्राहकों की तलाश शुरू की। इसकी भनक लगते ही वन विभाग की टीम ने छापा मारा। घर से रेड सेंड बोआ सांप बरामद कर उसे जंगल में छोड़ दिया है। जबकि नाना और नाती के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज क्षेत्र के चनैनी गांव निवासी भगौती यादव के यहां नाती पप्पू यादव रहता है। पप्पू यादव ने जंगल से रेड सेंड बोआ सांप को पकड़ लिया। इसके बाद उसे घर लेकर आया। ग्राहकों की तलाश शुरू करने लगा।

इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह को लगी। इस पर डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारी हेमंत मणि शांत की अगुवाई में टीम को छापेमारी के लिए भेजा। वन विभाग ने छापा मारते हुए सांप को घर से बरामद कर लिया। डीएफओ ने बताया कि पप्पू यादव ने सांप को पकड़ा था। जिस पर उसके विरुद्ध डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इस तरह दे रहे थे जीवन

डीएफओ ने बताया कि गांव में पप्पू यादव एक मिट्टी की मलिया में सांप को कैद कर रखा था। सांप को जिंदा रखने के लिए मिट्टी देता रहता था। डीएफओ ने बताया कि रेंड सेंड बोआ सांप सिर्फ मिट्टी खाकर ही जीवित रहता है।

पढ़ें-बहराइच: सेंड बोआ सांप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सीज

संबंधित समाचार