ब्रजेश पाठक ने बोला हमला- सपा ने कीर्ति कोल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कीर्ति कोल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा ने एक आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाने का काम किया, उस समय देश के कई राजनीतिक दलों ने …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कीर्ति कोल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा ने एक आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाने का काम किया, उस समय देश के कई राजनीतिक दलों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपति की उम्मीदवार का समर्थन किया।

उस समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आदिवासी बहन नहीं दिख रही थी आज जब सदस्य विधान परिषद का चुनाव होना है और सपा की हार सुनिश्चित जानकर भी कीर्ति कोल को उम्मीदवार व नामांकन कराकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम सपा ने किया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अखिलेश को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सपा सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन गया था। प्रदेश की जनता चाहती है उनके सुख-दुख में शामिल हों उनके जीवन में बदलाव आये। आज प्रदेश में अमन-चैन कायम है, गुण्डे या तो जेल में या फिर प्रदेश से बाहर हैं।

समाजवादी पार्टी को संविधान की जानकारी नहीं: निर्मला पासवान

भाजपा की एमएलसी उम्मीदवार निर्मला पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी को संविधान की जानकारी नहीं है। सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल का पर्चा रद्द होने के बाद निर्मला पासवान ने कहा कि यह भाजपा की जीत है। उन्होंने कहा कि संख्या बल के हिसाब से भाजपा की जीत पहले भी सुनिश्चित थी लेकिन महिला प्रत्याशी का पर्चा रद्द हुआ इसलिए दुख हुआ।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार, बोले- सपा सरकार में हर पद की लगती थी बोली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म