दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मरीज आया सामने, केस की संख्या बढ़कर हुई आठ
नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। जहां 35 वर्षीय अफ्रीकी मूल का एक विदेशी नागरिक मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। इस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि नाइजीरिया का यह दूसरा शख्स है जो इस वायरस से संक्रमित पाया गया है। अब दिल्ली में पॉजिटिव …
नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। जहां 35 वर्षीय अफ्रीकी मूल का एक विदेशी नागरिक मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। इस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि नाइजीरिया का यह दूसरा शख्स है जो इस वायरस से संक्रमित पाया गया है। अब दिल्ली में पॉजिटिव लोगों की संख्या तीन हो गई है। देश में केस की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
एक मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी
मरीज़ को सोमवार को दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस वायरस के पहले मरीज़ को सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। पश्चिमी दिल्ली का यह निवासी पिछले महीने मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था।
केरल में मामला
देश में अब तक मंकीपॉक्स के आठ केस की पुष्टि हुई है। आज ही केरल में यूएई से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है, जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है।
ये भी पढ़ें- चार अगस्त को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्ननोई
