उन्नाव: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराया, पिता-पुत्र की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई पिकअप सवार पिता-पुत्र की हुई मौत। आपको बता दे कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे 250 किलोमीटर गांव सबली खेड़ा के निकट दूध भरे डिब्बों की बोरी लादकर लखनऊ की ओर जा रहा पिकअप चालक को छपकी आ जाने से …

उन्नाव। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई पिकअप सवार पिता-पुत्र की हुई मौत। आपको बता दे कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे 250 किलोमीटर गांव सबली खेड़ा के निकट दूध भरे डिब्बों की बोरी लादकर लखनऊ की ओर जा रहा पिकअप चालक को छपकी आ जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर शारदा नहर की रेलिंग में टकरा गया।

घटना में रामप्रसाद 60 पुत्र विपाती निवासी ग्राम चचिहा थाना लालगंज रायबरेली तथा उसका 30 साल पुत्र रामनारायण गंभीर घायल हो गए। जिन्हें बांगरमऊ सीएचसी लाया गया जहां रामप्रसाद की मौत हो गई। जिला अस्पताल भेजते समय ही रामनारायण ने भी एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

पढ़ें-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिखा हाथी तो अखिलेश यादव ने कसा तंज, पूछा- एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा कहां है?

संबंधित समाचार