इस राज्य में निकली मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया
अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी करना चाहते ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसकी प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसके लिए आवेदन 12 अगस्त 2022 से शुूरू होंगे। …
अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी करना चाहते ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसकी प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसके लिए आवेदन 12 अगस्त 2022 से शुूरू होंगे। वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर के लिए फॉर्म भरने के इच्छुक हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – mppsc.mp.gov.in
बता दें एमपीपीएससी के इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 सितंबर 2022 है। इस तारीख को दोपहर 12 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है। वहीं कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव 17 अगस्त से 13 सितंबर 2022 के बीच कर सकते हैं। अंतिम तारीखों का खास ध्यान रखें। लास्ट डेट निकलने के बाद सभी सुविधाएं खत्म कर दी जाएंगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 160 मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 21 से 40 साल के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। जहां तक शैक्षिक योग्यता की बात है तो इनके लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाणित हो, किए कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र हैं। बता दें राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2000 रुपए है। विस्तार से जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बीपीएड पास अभ्यर्थियों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
