अयोध्या: छात्राओं ने सीखे भोजन बनाने का गुण, साफ-सफाई भी करेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के राप्ती छात्रावास में छात्राओं ने स्वयं भोजन बनाया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में छात्राओं ने योजनाबद्ध तरीके से भोजन बनाने के लिए प्रतिभाग किया। छात्र व छात्राएं सभी छात्रावासों में साफ-सफाई के साथ-साथ पौधारोपण भी करेंगे। इस दौरान राप्ती छात्रावास की छात्राओं ने रोटी, …

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के राप्ती छात्रावास में छात्राओं ने स्वयं भोजन बनाया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में छात्राओं ने योजनाबद्ध तरीके से भोजन बनाने के लिए प्रतिभाग किया। छात्र व छात्राएं सभी छात्रावासों में साफ-सफाई के साथ-साथ पौधारोपण भी करेंगे।

इस दौरान राप्ती छात्रावास की छात्राओं ने रोटी, पनीर की सब्जी व चावल बनाया और अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा। छात्रावास अधीक्षक डॉ. साधना सिंह ने बताया कि भोजन बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ भोजन बनाने का भी गुर सीखें, जिससे की आगे चलकर उनको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सहायक छात्रावास अधीक्षक डॉ. पीयूषा ने बताया कि छात्रावास के आस-पास छात्राएं सफाई अभियान चलाएंगी साथ ही पौधरोपण भी करेंगी, जिससे कि आसपास के पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। डॉ. विभा परिहार ने छात्राओं को भोजन व साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।

पढ़ें-बरेली: राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमाण पत्र पाकर स्वयंसेवी छात्राओं के खिले चेहरे

संबंधित समाचार