बिजनौर : रपटे से बहकर कोटा वाली नदी में समाई कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर /भागूवाला। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां रपटे पर खड़ी कार पानी के तेज बहाव से बहकर कोटा वाली नदी में समा गई। गनीमत रही कि उस दौरान कार सवार लोग पास में ही शौच के लिए गए थे। नदी का जलस्तर बढ़ने से भारी वाहन …

बिजनौर /भागूवाला। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां रपटे पर खड़ी कार पानी के तेज बहाव से बहकर कोटा वाली नदी में समा गई। गनीमत रही कि उस दौरान कार सवार लोग पास में ही शौच के लिए गए थे। नदी का जलस्तर बढ़ने से भारी वाहन के लिए हरिद्वार मार्ग बंद कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया।

बुधवार को हरिद्वार रोड पर भागूवाला में कोटा वाली नदी का पुल खराब होने के चलते वाहनों को रपटे से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां तीन युवक अपनी कार को रपटे पर खड़ी कर शौच के लिए चले गए। तभी नदी में जलस्तर बढ़ गया और रपटे पर खड़ी कार पानी में समा गई। मंजर देखकर कार सवार युवकों के पैरों तले की जमीन निकल गई। पुलिस ने नदी का जलस्तर कम होने पर किसी तरह रेस्क्यू चलाकर कार को नदी से बाहर निकाला। हालांकि नदी का जलस्तर कम होने पर यातायात के संचालन को फिर सुचारू किया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि जलस्तर कम होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार को नदी से बाहर निकाला गया है। राहगीरों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

बदायूं के रहने वाले थे कार सवार
कोटा वाली नदी में बही कार में सवार प्रमोद यादव पुत्र शिवपाल यादव, सुनील पुत्र बनवारी, राजीव पुत्र दिलावर निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना सिविल लाइन बदायूं के रहने वाले हैं। वे तीनों कार से हरिद्वार जा रहे थे। कार से बाहर शौच के लिए कुछ ही दूरी पर गए थे। उसी समय पाने के तेज बहाव से बह गई।

पुल ठीक न होने से राहगीर परेशान
कोटा वाली नदी का पुल कई साल से दरार आने के कारण खराब है। इस कारण पुल पर केवल हल्के वाहन ही गुजर सकते हैं। लोगों का कहना कि दो राज्यों को जोड़ने वाले पुल खराब होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर प्रमोद बनवारी का कहना है कि धार्मिक नगरी हरिद्वार का पुल क्षतिग्रस्त होने से कावड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: छात्रों को आश्रय देने में असहाय है नवोदय छात्रावास, जर्जर और असुरक्षित होने पर कराया गया खाली

संबंधित समाचार