अयोध्या : बैंक के पास महिला से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईगंज कस्बे के भीड़भाड़ वाले तिराहे से बैंक से रुपया निकालकर घर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने झोला छीन लिया, जिसमें 50 हजार रुपये व पासबुक थी। झोला छिनने से महिला बदहवास होकर चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अल्पीकरण कर …

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईगंज कस्बे के भीड़भाड़ वाले तिराहे से बैंक से रुपया निकालकर घर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने झोला छीन लिया, जिसमें 50 हजार रुपये व पासबुक थी। झोला छिनने से महिला बदहवास होकर चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अल्पीकरण कर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार दोपहर बाद डेढ़ बजे के करीब गोसाईगंज कोतवाली इलाके के डपटगंज गौहनिया निवासिनी श्यामादेवी पत्नी दयाराम अपने पुत्र रमेश कुमार के साथ कस्बे के बीचोबीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपया निकाल कर बैंक से बाहर आई। बाहर निकलकर उसका पुत्र बाइक स्टार्ट करने लगा, लेकिन स्टार्ट नहीं हुई तो महिला ने पुत्र से कहा कि तुम आओ मैं भीटी तिराहे की तरफ धीरे-धीरे चल रही हूं। महिला अभी कुछ ही दूर आगे बढ़ी कि पीछे से एक युवक रुपये से भरा झोला महिला के हाथ से खींचने लगा। महिला कुछ देर उससे जूझती रही, लेकिन युवक उसके हाथ से झोला छीनकर कुछेक कदम दूर बाइक सवार साथी के साथ भीटी की तरफ भाग निकला।

इतने में महिला का पुत्र रमेश भी आ गया और उसने बाइक से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसकी बाइक फिर से बंद हो गई। पीड़ित महिला व उसके पुत्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसी टीवी फुटेज को खंगालते हुए लुटेरों की पहचान करने में जुटी है। बताते चलें कि गोसाईगंज बाजार भीड़भाड़ व ब्यवसायिक दृष्टि से व्यस्त बाजारों में शुमार है। यहां हमेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है। तिराहे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। ऐसी जगह सरेआम दुसाहसिक लूट ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी है। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक लुटेरों की पहचान कराई जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –England: आपकी शादी शायद कानूनी नहीं है…

संबंधित समाचार