सुल्तानपुर : स्मैक तस्कर की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर , अमृत विचार। अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। प्रषासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक स्मैक तस्कर की जमीन पर बुलडोजर चलाया। करीब ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। प्रषासन की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है। बल्दीराय उप जिलाधिकारी वंदना पांडेय व क्षेत्राधिकारी राजाराम …

सुल्तानपुर , अमृत विचार। अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। प्रषासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक स्मैक तस्कर की जमीन पर बुलडोजर चलाया। करीब ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। प्रषासन की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।

बल्दीराय उप जिलाधिकारी वंदना पांडेय व क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के बिही निंदूरा गांव में गिरोहबंद अपराधी विष्वनाथ सिंह उर्फ बाबा पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए उसकी लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क किया है। आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर रखा था। जिस पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया है। पुलिस का कहना है कि विश्वनाथ स्मैक की तस्करी करता है। कई बार पुलिस ने उसे जेल भी भेजा है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने 30 जुलाई को उसके खिलाफ गिरोहबंद अपराध के तहत कार्रवाई किया है।

एसडीएम वंदना पांडेय ने बताया कि डीएम के आदेष के क्रम में कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद करीब दो करोड़ 79 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है। आरोपी ने सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा था, जिसको बुलडोजर से धराशाई किया गया है।वहीं विश्वनाथ के भाई सूर्यभान सिंह पुत्र चंद्रभान ने बताया कि पता चला है कि पुलिस ने मेरे भाई के सुसराल में एक नोटिस दिया गया है।नोटिस में जितनी बात लिखी गई है वो गलत लिखा गया है। यह भी दर्शाया गया है कि एक सफारी गाड़ी जिसका एग्रीमेंट हमारे पास है। हमने उसे लिया है। आरसी ट्रांसफर होने पंजाब गई है। उसको भी यह दिखा रहे हैं कि वह बाबा सिंह के नाम है, जबकि वो उसके नाम पर नहीं है। पुलिस मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें –हरदोई : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा

संबंधित समाचार