सालिम हत्याकांड: कातिल की तलाश में दिलचस्प मोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। टेलर के कातिल की पुलिसिया तलाश दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। वारदात के एक पखवारे बाद पुलिस चौंकाने वाले नतीजे पर है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिस मछली कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य अथवा सबूत पुलिस के हाथ अब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। टेलर के कातिल की पुलिसिया तलाश दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। वारदात के एक पखवारे बाद पुलिस चौंकाने वाले नतीजे पर है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिस मछली कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य अथवा सबूत पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगा है। दूसरी तरफ जांच में कुछ ऐसे संकेत पुलिस के हाथ लगे हैं, जो टेलर की हत्या की असल वजह कुछ और होने के संकेत दे रहे हैं। पुलिस के दावों पर यकीन करें तो वह सालिम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासे के करीब पहुंच चुकी है।

  • मृतक के परिजनों के दावों व कत्ल की असल कहानी में विरोधाभास
  •  टेलर के सीने में खंजर उतारने वाले कातिल की तलाश तेज

17 जुलाई की रात करीब आठ बजे कटघर पुलिस का सूचना मिली कि रामपुर रोड स्थित प्रेम वंडर लैंट के सामने ओवर ब्रिज के नीचे खून से सना एक युवक जिंदगी से जूझ रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक की सांसों की डोर टूट चुकी थी। उसके सीने में खंजर घोंपे जाने के निशान मिले। पूछताछ में मृतक के पिता बाबू ने बताया कि उसका पुत्र क्लार्क इन होटल के समीप एक टेलर की शाप पर सिलाई का काम करता था। काम खत्म होने के बाद वह पैदल वापस घर लौट रहा था। घात लगाकर बैठे कातिल ने नुकीले हथियार से उसके पुत्र के सीने पर वार कर दिया। पुत्र की हत्या होने की वजह पिता ने एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग बताया और जबकि कातिल विवाहिता के पति को ठहराया। गंभीर आरोपों के आधार पर मछली कारोबारी के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुटी। 15 दिनों तक लगातार हत्याकांड की जांच के बाद पुलिस चौंकाने वाले नतीजे तक पहुंच गई। पुलिस सूत्र बातते हैं कि अब तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य अथवा सबूत कटघर पुलिस के हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर आरोपी को ही असली कातिल माना जाए। जांच में कुछ चौंकाने वाली सूचनाएं भी पुलिस के हाथ लगी हैं।
बताया जाता है कि जो तथ्य व सुराग फिलहाल पुलिस के पास है, वह पूरे हत्याकांड को नया व दिलचस्प मोड़ देगा। ऐसे में सभी की नजर सालिम हत्याकांड के सनसनीखेज खुलासे पर टिक गई है। पुलिसिया जांच के बावत सीओ कटघर अनूप कुमार ने बताया कि तफ्तीश जारी है। जल्द ही सालिम हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : जर्जर स्कूलों में असुरक्षित नौनिहाल, ऑपरेशन कायाकल्प से भी अब तक नहीं सुधरे विद्यालयों के हालात

संबंधित समाचार