अयोध्या में 20 मीटर चौड़ी होंगी सड़कें : मंडलायुक्त
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कहा कि नया घाट से सआदतगंज लगभग 13 किलोमीटर है, जिसके लिए 700 करोड़ रुपए सरकार से निर्गत हो गए हैं। इसकी चौड़ाई 20 मीटर होगी, जिससे किसी प्रकार की ट्रैफिक की दिक्कत नहीं होगी। इसी मार्ग से राम मंदिर तक आसानी से श्रद्धालु पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि राम …
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कहा कि नया घाट से सआदतगंज लगभग 13 किलोमीटर है, जिसके लिए 700 करोड़ रुपए सरकार से निर्गत हो गए हैं। इसकी चौड़ाई 20 मीटर होगी, जिससे किसी प्रकार की ट्रैफिक की दिक्कत नहीं होगी। इसी मार्ग से राम मंदिर तक आसानी से श्रद्धालु पहुंच सकेंगे।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर तक जाने के लिए 3 नए मार्गों का निर्माण हो रहा है। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट की हर हफ्ते मॉनिटरिंग कर रहे मंडलायुक्त ने कहा कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए सरकार काम कर रही है। चाहे वह सड़क मार्ग से आए, रेलवे से या फिर हवाई मार्ग से आए। उनकी सुविधाओं के लिए लगातार कार्य चल रहा है।
ट्रैफिक की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है। रामनगरी के अंदर बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। अंडरग्राउंड बिजली के तार, 24 घंटे बिजली की व्यवस्था, 24 घंटे शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही है। सीवर व्यवस्था भी अच्छी बनाई जा रही है। पर्यटन की दृष्टि से रामनगरी के अन्य धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या के विकास के लिए बन रहे हैं विजन डॉक्यूमेंट, मंडलायुक्त खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग
