बरेली: समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन
अमृत विचार, बरेली। नरियावल फ्रूट एंड वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को समस्याओं को लेकर मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उप मंडी के बाहर लगी रही सब्जी व फल की दुकानों को हटवाए जाने की मांग की है। मंडी सचिव अनिल कुमार को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि नरियावल उपमंडी …
अमृत विचार, बरेली। नरियावल फ्रूट एंड वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को समस्याओं को लेकर मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उप मंडी के बाहर लगी रही सब्जी व फल की दुकानों को हटवाए जाने की मांग की है। मंडी सचिव अनिल कुमार को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि नरियावल उपमंडी स्थल में वर्ष 2017 से दुकानें आवंटित हैं। मंडी स्थल के बाहर दुकानदार अवैध रूप से मंडी लगाए हुए हैं। जिस वजह से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर प्रयास करने के बाद भी बंद नरियावल उपमंडी स्थल को चालू नहीं कराया जा सका है।
व्यापारियों ने बताया कि मंडी प्रशासन की ओर से जुलाई के पहले सप्ताह में मंडी के बाहर चल रहे सब्जी व फल की मंडी को मंडी स्थल में स्थानांतरित करवाए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जुलाई पूरा होने के बाद भी मंडी स्थल को स्थानांतरित नहीं कराया गया है। मंडी सचिव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि 15 अगस्त के बाद उप मंडी के बाहर संचालित हो रही अवैध मंडी को हटवाकर उसे स्थानांतरित कराया जाएगा। मोइन कुरैशी, तसलीम, सलीम, ताहिर, आसिफ, आसिम आदि मौजूद रहे।
