कानपुर: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव का माहौल
घाटमपुर/कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद में घायल अधेड़ ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। घायल की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घायल की मौत के बाद घर में कोहराम मच …
घाटमपुर/कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद में घायल अधेड़ ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। घायल की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घायल की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम जैसा माहौल हुआ है।
साढ़ थाना क्षेत्र के कुटिया रामपुर गांव निवासी मन्नीलाल कुरील के परिवार की ओर से मंगलवार शाम थाने में तहरीर दी गई थी और कहा गया था कि मन्नीलाल का खेत व घर गांव किनारे स्थित है। जिन पर ज्वार की फसल बोई हुई है। जिसकी सुरक्षा के लिए खेतों में कंटीले तार लगाए हुए थे। खेत में मन्नीलाल बेटा आनंद उर्फ राहुल बकरी चरा रहा था।
उसी समय वहां पर गांव के ही नंदलाल, उदयवीर सिंह, छोटे सिंह आए व खेत में लगे तार को तोड़कर हटाकर गिरा दिया। जिसका विरोध आनंद ने किया तो तीनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। बेटे से मारपीट की जानकारी पर मन्नीलाल और उनकी पत्नी उसे बचाने पहुंचे। युवकों ने मन्नीलाल और उनकी पत्नी को पीटना दिया।
इससे मन्नीलाल को गंभीर चोटें आई। मन्नीलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें हैलट अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस ने तहरीर पर बुधवार सुबह एससी-एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। गुरुवार सुबह हैलट में इलाज के दौरान मन्नीलाल की मौत हो गई।
गुरुवार दोपहर मारपीट का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में लोग मारपीट में बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। मामले में थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया कि जानकारी मिलते ही एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। वही गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस की गश्त लगाई गई है।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने गोली मारकर की आत्महत्या
