बरेली: प्लाट के नाम पर युवक से ठग लिए तीन लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्लाट बेचने के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला के जखीरा निवासी मोइन खान ने बताया कि दो वर्ष पहले जखीरा में 30 वर्गगज प्लाट का वहां के जुल्फीकार …

बरेली, अमृत विचार। प्लाट बेचने के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला के जखीरा निवासी मोइन खान ने बताया कि दो वर्ष पहले जखीरा में 30 वर्गगज प्लाट का वहां के जुल्फीकार अली व सुरैया बी से सौदा हुआ था।

उस समय उन्होंने तीन लाख रुपये बतौर बयाना उन्हें दिए थे। बाकी रुपये दो साल बाद देकर बैनामा कराने की बात कही थी, लेकिन अब आरोपी बैनामा करने से मना कर रहे हैं। रुपये मांगने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रियंका के सिर सजा मिस तीज क्वीन का खिताब

संबंधित समाचार