लखनऊ : पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनीं रहस्य, क्लर्क का बिसरा प्रिजर्व..जानें पूरा मामला
लखनऊ । पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में कार्यरत क्लर्क विपिन सिंह की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव मुख्यालय परिसर से बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया था। इस दौरान पुलिस और फॉरेसिंक टीम को घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली थीं। जिससे आशंका जताई जा रही थी कि नशे में कहासुनी …
लखनऊ । पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में कार्यरत क्लर्क विपिन सिंह की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव मुख्यालय परिसर से बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया था। इस दौरान पुलिस और फॉरेसिंक टीम को घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली थीं। जिससे आशंका जताई जा रही थी कि नशे में कहासुनी के बाद क्लर्क की हत्या कर दी गई। हालांकि, देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी इस गुत्थी सुलझा न सकी। जिसके चलते बिसरा प्रिजर्व कर लैब में भेजा गया है।
वहीं मृतक की पत्नी सपना ने विपिन के सहकर्मी आकाश और मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है। वहीं पारा क्षेत्र में भी पुलिस ने नहर से एक युवक का शव बरामद किया है। कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी है।
बता दें कि हजरतगंज थानाक्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्याल में विपिन सिंह (35) क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी सपना ने बताया कि बुधवार को विपिन घर से आफिस के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटे। अगली सुबह परिजनों को चिंता सताने लगी और उन्होंने विपिन की खोजबीन शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि विपिन सिंह की मौत हो गई। वह मृत अवस्था में पीडब्ल्यूडी परिसर में पड़े हैं।
सूचना के बाद परिजन पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान हजरतगंज पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र करने लगी। इसी बीच पुलिस ने घटनास्थल से शराब की कुछ बोतलें बरामद की। बता दें कि मृतक की पत्नी सपना ने विपिन के सहकर्मी आकाश और मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
सपना का आरोप है कि, शराब पिलाकर उनके पति की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने विपिन के सहकर्मियों समेत सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की लेकिन कोई भी इस बारे में बता न सका। इसके बाद पुलिस ने विपिन के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया लेकिन देर शाम आई पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस सम्बन्ध में हजरतगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्लर्क की मौत का कारण स्पष्ट नही हुआ है। यही वजह है कि बिसरा प्रिर्जव किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामला पर्दाफाश करने में जुट चुकी है। जिसमें पुलिस मुख्यालय में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में सुरक्षाकर्मी पूरी बिल्डिग में तैनात रहते है। बगैर अनुमति के कोई भी अंदर नहीं जा सकता लेकिन पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें इस बात की तरफ इशारा करती है कि अंदर जो भी हो रहा थी। उसकी जानकारी सुरक्षा कर्मियों को अवश्य थी।
इसके बाद भी सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यालय में शराब पीने से रोका और न ही वारदात होने से बचाया। वहीं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने व्यवस्थापन संवर्ग में कार्यरत विपिन सिंह कनिष्ठ सहायक की मौत पर दु:ख व्यक्त जताते हुए कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य अभियन्ता मुख्यालय लखनऊ की अध्यक्षता में विभागीय जांच समिति गठित की गई है। जिसकी तथ्यात्मक जांच आख्या समिति जल्द ही देगी। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
नहर से मिली युवक की लाश
देर शाम पारा थानाक्षेत्र के डॉक्टर खेड़ा चौकी के अन्तर्गत पुलिस ने नहर से एक युवक का शव बरामद किया है। बता दें कि शव काफी पुराना था। जिस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह से सड़ चुका था। इस सम्बन्ध में पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: PWD में तैनात क्लर्क की हत्या के मामले में गठित हुई जांच कमेटी
