हरदोई : सपा जिलाध्यक्ष पर कार्यालय की सफाई कर्मी ने लगाया बड़ा आरोप, बोली- गन्दी थी नियत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । सपा कार्यालय में साफ-सफाई करने वाली महिला ने पार्टी के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गंदी नियत वाला बताते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बात न मानने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जबकि जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कुछ किया …

हरदोई, अमृत विचार । सपा कार्यालय में साफ-सफाई करने वाली महिला ने पार्टी के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गंदी नियत वाला बताते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बात न मानने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जबकि जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कुछ किया नहीं, तो डरते भी नहीं हैं।

सपा कार्यालय में एक 40 वर्षीय महिला करीब सात सालों से साफ-सफाई का काम करती थी। महिला का आरोप है कि जिलाध्यक्ष की नियत गंदी थी। उन्होंने उससे घर पर काम करने को कहा, आरोप तो यहां तक लगाया है कि जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष उसके साथ गंदी हरकत करना चाहते थे,बात न मानने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसने आगे कहा कि पार्टी कार्यालय में उसका उत्पीड़न ही नहीं हुआ,बल्कि गाली-गलौज तक की गई।

इतना ही नहीं उसका कार्यालय में रखा सारा सामान भी नहीं दिया जा रहा हैं। महिला का कहना है कि वह डिंपल यादव और पुलिस से भी इंसाफ की भीख मांग चुकी है, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। महिला इंसाफ के लिए सपा कार्यालय के सामने चारपाई डाल कर डटी हुई है। इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद है। महिला सही ढंग से काम नहीं करती थी। साथ उसकी बातचीत का लहजा भी काफी बिगड़ गया था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ऐसा कुछ किया नहीं,तो डरने की भी कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें –बहराइच : जेसीबी चालक की लापरवाही से रेलवे लाइन की सिग्नल केबल कटी, अचानक रुकी ट्रेन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म