रायबरेली: शारदा नहर में डूबे युवक की तलाश में पुलिस उदासीन, ग्रामीणों ने रोका राजमार्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शाम को शौच के लिए शारदा नहर में गया युवक डूब गया, उसकी तलाश में पुलिस बेपरवाह बनी रही, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझा बुझा रहें है। मामला मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर का है। गांव के …

रायबरेली। शाम को शौच के लिए शारदा नहर में गया युवक डूब गया, उसकी तलाश में पुलिस बेपरवाह बनी रही, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझा बुझा रहें है। मामला मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर का है। गांव के अपने ननिहाल में रह रहा युवक हिमांशु पटेल शुक्रवार की देर शाम को गांव से बाहर शारदा सहायक नहर के पास शौच के लिए गया था।

वह मूल रूप से हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव सरावा का रहने वाला है। शौच के दौरान वह शारदा नहर में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं आई और न ही नहर में डूबे युवक की तलाश का प्रयास किया गया। इससे उत्तेजित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह रायबरेकी अयोध्या राजमार्ग को अवरुद्ध करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ग्रामीण पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। मार्ग अवरूद्ध होने के कारण सड़क पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह और कोतवाल रेखा सिंह ग्रामीणों को समझा बुझा रहीं है। कोतवाल ने बताया कि नहर में डूबे युवक की तलाश में गोता खोरों को लगाया गया है , उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर : प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने घसीटकर बस पर लादा

संबंधित समाचार