जम्मू कश्मीर: उधमपुर में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी मिनी बस, हादसे में 8 छात्र घायल
उधमपुर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। उधमपुर में मसोरा इलाके के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें आठ छात्रों के घायल होने की खबर है। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जैसे ही …
उधमपुर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। उधमपुर में मसोरा इलाके के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें आठ छात्रों के घायल होने की खबर है।
सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जैसे ही इस हादसे की खबर फैली, आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, ये बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल मौके पर है।
जम्मू कश्मीर: उधमपुर में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी मिनी बस, हादसे में 8 छात्र घायल#Udhampur #JammuKashmir @KashmirPolice pic.twitter.com/Q2mU4uqokB
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) August 6, 2022
रफीक अहमद जराल (सहायक आयुक्त राजस्व, उधमपुर) ने बताया कि हमारे पास 10 लोग आए हैं जिसमें से 4-5 छात्र हैं। एक ज़्यादा गंभीर है जिसे जम्मू रेफर किया गया है। हम बाकियों को यहां स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी की स्थिति गंभीर होती है तो हम उन्हें भी जम्मू रेफर करेंगे।
विजय (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधमपुर) ने बताया कि हमें 8:30 बजे उधमपुर गोल्डी रोड पर बरवीन से आगे एक मेटाडोर की दुर्घटना की जानकारी मिली थी। यहां करीब 10-12 लोग लाए गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर थी जिसे जम्मू रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : वोटिंग जारी: देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला
