गौतम बुद्ध नगर: महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी पर दर्ज हुई एक और FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में बीते दिनों एक अपार्टमेंट में ‘गुंडागर्दी’ करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिंकजा लगातार कसता जा रहा है। अब पुलिस ने इसपर एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने उसकी दो …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में बीते दिनों एक अपार्टमेंट में ‘गुंडागर्दी’ करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिंकजा लगातार कसता जा रहा है। अब पुलिस ने इसपर एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने उसकी दो गाड़ियों को जब्त कर जांच की। जिसमें एक कार की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा दिखा। माना जा रहा है कि वो ऐसा लिखाकर रोब झाड़ता था।

जिसके बाद अब पुलिस ने इस मामले में एक और एफआईआर (FIR) दर्ज की है। इस मामले में शनिवार देर रात नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया, “आज श्रीकांत त्यागी के चार करीबी साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मौके पर गई पुलिस टीम को वहां त्यागी की तीन गाड़ियां मिली। उनमें से दो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।”

ADCP ने बताया, “तीसरे वाहन, टोयोटा फॉर्च्यूनर पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक प्रतीक था लेकिन नियमों का उल्लंघन था। सरकारी चिन्ह के दुरूपयोग को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हम उसे (श्रीकांत त्यागी) जल्द ही पकड़ लेंगे।” हालांकि अभी तक श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तार नहीं किए जाने पर लगातार प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: अदालत के आदेश पर वकील, दरोगा और पांच सिपाहियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानें मामला

संबंधित समाचार