पीलीभीत: नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने ग्रामीण से चार लाख रुपए ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो रुपए मांगे इस पर ग्रामीण को धमकी दी गई। पुलिस ने इसमें कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी …

पीलीभीत, अमृत विचार। कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने ग्रामीण से चार लाख रुपए ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो रुपए मांगे इस पर ग्रामीण को धमकी दी गई। पुलिस ने इसमें कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बीसलपुर क्षेत्र के गांव हाफिज नगर बन्नही निवासी दयाराम के पुत्र गजेंद्रपाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उसके साथ ठगी होने का आरोप लगाया था। कहा था कि ग्राम खरगापुर कलां निवासी सुंदरलाल और हर स्वरूप वर्मा पड़ोस में रहते हैं।

कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर 21 जुलाई 2018 को नौकरी निकली थी। उसने भी इस पद के लिए आवेदन किया था। इस बात का फायदा उठाते हुए आरोप है कि हर स्वरूप ने उससे संपर्क किया और नौकरी लगवाने की बात कहते हुए उसे लालच देने लगा। आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम उसने आठ लाख रुपए की मांग की। इस पर उसने चार लाख रुपए पांच जनवरी 2019 को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण नगर कॉलोनी डिग्री कॉलेज के पास अपने बहनोई नत्थू लाल से कुछ पैसे उधार लेकर दे दिए।

रुपए लेने के आरोपियों ने कहा कि अब नौकरी लग जाएगी। जब रिजल्ट आउट हुआ तो पीड़ित की नौकरी नहीं लगी। इस पर उसने अपने रुपए वापस मांगे तो युवक अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। कोर्ट के आदेश पर अब सुनगढ़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बलबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: कच्ची शराब पीने से बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार