बरेली: छात्रा की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, स्कूटी से जा रही थी कोचिंग, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चाइनीज मांझे पर 2017 में एनजीटी (NGT) ने बैन लगा दिया था। उसके बावजूद भी इसका धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है और यह कई लोगों के मौत का कारण भी बन रहा है। मांझे से न केवल आदमी की मौत हो रही है बल्कि ये कई पशु-पक्षियों को भी अपने जद …

बरेली, अमृत विचार। चाइनीज मांझे पर 2017 में एनजीटी (NGT) ने बैन लगा दिया था। उसके बावजूद भी इसका धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है और यह कई लोगों के मौत का कारण भी बन रहा है। मांझे से न केवल आदमी की मौत हो रही है बल्कि ये कई पशु-पक्षियों को भी अपने जद में ले रहा है।

ताजा मामला यूपी के बरेली जनपद का है। जहां चौपला पुल के ऊपर पंतग के चाइनीज मांझे से एक छात्रा की गर्दन कट गई। घायल युवती का नाम अदिति आर्य है, जोकि जागृति नगर, बदायूं रोड, करगैना, बरेली की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि कोचिंग क्लास के लिए अदिति अपनी स्कूटी से चौपला पुल से जा रही थी। पुल के ऊपर अचानक पंतग का चाइनीज मांझा अदिति के गले में लिपट गया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। किसी तरह राहगीरों ने अदिति को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार बालों को सूचना दी। अस्पताल में अदिति का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : बरेली: तमंचे के साथ लड़की का फोटो वायरल, लोगों ने बताया- भाजपा नेत्री, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार