बलिया : आजादी के अमृत महोत्सव में बच्चों में दिखा उत्साह
बलिया : जिले के बेल्थरा रोड स्थित तमाम स्कूलों और मदरसों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत स्कूलों व मदरसों की ओर से नगर में रैली निकाली जा रही है। बता दें कि इस रैली में बच्चे हाथ में तिरंगा थामे भारत माता की जय का उद्घोष करते दिखाई दे …
बलिया : जिले के बेल्थरा रोड स्थित तमाम स्कूलों और मदरसों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत स्कूलों व मदरसों की ओर से नगर में रैली निकाली जा रही है। बता दें कि इस रैली में बच्चे हाथ में तिरंगा थामे भारत माता की जय का उद्घोष करते दिखाई दे रहे हैं। इसका मकसद लोगों के जेहन में देश प्रेम की भावना को जागृत करना है।
बता दें कि रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को तिरंगे बांटे। इसके अलावा मदरसा साहेलात के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली आयोजित की गई।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश ने रैली में शामिल बच्चों में मिठाई बंटवाई। इस यात्रा में अधिशाषी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, आलोक कुमार गुप्ता, गोरख जायसवाल, सतीश वर्मा आदि उनके साथ मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:- कुशीनगर : आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर पर लहराएगा तिरंगा, एक सप्ताह तक चलेगा कार्यक्रम
