मुरादाबाद: जेठ और ननदोई ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र निवासी महिला को दहेज लोभी पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पीड़िता के साथ उसके ननदोई और जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश भी की। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की ओर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र निवासी महिला को दहेज लोभी पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पीड़िता के साथ उसके ननदोई और जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश भी की। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 27 जुलाई 2021 को कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतिया फिरोजपुर निवासी आले हसन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालिया दहेज में इन्वर्टर, कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। 12 जुलाई 2022 को महिला के ननदोई फुरकान ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

18 जुलाई को महिला के जेठ मेहंदी हसन ने भी दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 25 जुलाई को महिला के दूसरे ननदोई फारुक ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर महिला के पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आले हसन, निसार हुसैन, हवीवन, मेहंदी हसन, नवी आलम, शबनम, शमीना, नजराना, फुरकान, फारुख के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हरीश पाठक का निधन, राज्य आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार