बहराइच : अव्यवस्था को लेकर धरने पर बैठ गए कांवरिया, जमकर की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। इमामगंज चौराहे पर रविवार शाम को कांवरिया सड़क पर बैठ गए। सफाई और प्रकाश व्यवस्था न होने से सभी ने नगर पालिका के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। तब कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। सावन के अंतिम सोमवार को श्री नवयुवक कांवरिया संघ के …

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। इमामगंज चौराहे पर रविवार शाम को कांवरिया सड़क पर बैठ गए। सफाई और प्रकाश व्यवस्था न होने से सभी ने नगर पालिका के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। तब कांवरियों का जत्था रवाना हुआ।

सावन के अंतिम सोमवार को श्री नवयुवक कांवरिया संघ के तत्वाधान में कांवरिया रविवार को देर शाम नगर के राढ़न टोला शिव मंदिर से श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर कांवरियों के जत्थे के साथ जल अभिषेक करने सरयू के तकिया घाट से निकलना था। लेकिन कांवरियों का कहना है की कावड़ यात्रा के प्रारंभ से मंदिर तक नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था नही की गई ना लाइट व्यवस्था की गई और ना ही चुना कारी की गई जिससे आक्रोशित कांवरियों ने नगरपालिका के खिलाफ नगर के इमामगंज चौराहे पर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के समझाने पर कांवरिया शांति हुये और कावड़ यात्रा पुनः प्रारंभ हुई। कांवरियों ने करीब 15 मिनट तक इमामगंज चौराहे पर बैठकर नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर श्री नवयुवक कांवरिया संघ के जिला अध्यक्ष जगत राम पटेल,सभासद छत्रपाल वर्मा ,बबलू सिंह ,विनोद कुमार गुप्ता, सुशील त्रिपाठी सहित काफी संख्या में कांवरिया मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : इस रक्षाबंधन भाई को खिलाएं स्पेशल घेवर, ड्राई फ्रूट से तैयार सोने की मिठाई गोल्डन मोमेंट की बन रही गवाह

संबंधित समाचार