रायबरेली: नकब लगाकर चोरों ने लाखों का माल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रविवार की रात चोरों ने क्षेत्र के गांव में नकब लगा दी है। घर से चोर लाखों रूपए के आभूषण और नगदी उठा ले गए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसी परान गांव में हुई है। गांव के निवासी राम लखन सिंह के घर …

रायबरेली। रविवार की रात चोरों ने क्षेत्र के गांव में नकब लगा दी है। घर से चोर लाखों रूपए के आभूषण और नगदी उठा ले गए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसी परान गांव में हुई है। गांव के निवासी राम लखन सिंह के घर की पीछे की दीवार में नकब लगा दी।

उसके बाद चोरों ने घर में घुसकर हर कमरे को खंगाला और घर के कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़ डाला। बक्सों से चोर तीस हजार रुपए नगद और करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के सीने चांदी के आभूषण उठा ले गए है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

सुबह उठे परिजन तो रह गए सन्न

रात में नकब लगाकर हुई चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह हो पाई है। सोमवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो घर का सारा सामान बिखरा देखकर परिजन दंग रह गए। घर के कमरों में जाकर देखा गया तो पीछे की दीवार में नकब लगी हुई थी। चोर इसी नकब के रास्ते घर में घुसे थे। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, चोरों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नकब लगाकर दो दुकानों से उड़ाया हजारों का माल

संबंधित समाचार