संभल : मेहंदी का जुलूस देखने जा रहे बाइक सवार दो भाईयों की नाले में गिरने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। अमृत विचार, संभल। बीती रात असमोली के एक गांव निवासी दो भाई संभल निवासी अपने मामा के घर मोहर्रम के मेहंदी का जुलूस देखने बाइक से जा रहे थे। बाईपास मार्ग अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे बह रहे एक नाले में बाइक जा घुसी। नाला गहरे होने के कारण दोनों की …

संभल, अमृत विचार। अमृत विचार, संभल। बीती रात असमोली के एक गांव निवासी दो भाई संभल निवासी अपने मामा के घर मोहर्रम के मेहंदी का जुलूस देखने बाइक से जा रहे थे। बाईपास मार्ग अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे बह रहे एक नाले में बाइक जा घुसी। नाला गहरे होने के कारण दोनों की मौत हो गई। सुबह खोज रहे परिजनों ने पास के ही एक गांव में मस्जिद से अनाउंसमेंट भी कराया दिया। और तलाश करते वक्त बाईपास से संभल आते हुए नाले में बाइक पड़ी दिखी उसके पास दोनों में एक का शव पड़ा था।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मौके पर सीओ एसडीएम नगर पालिका की जेसीबी लेकर पहुंचे। जब तक मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस ने नाले पड़े शव और बाइक को निकाल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि दूसरे का शव अभी तक नहीं मिल पाया है।

असमोली के गांव मनौटा के तेलीपुरा मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय फैजान और 06 वर्षीय साहिल पुत्र आविद दोनों भाई गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। रविवार की शाम को घर पांच बजे अपनी बाइक से संभल के गोविंदपुर गांव निवासी मामा मुस्लिम के घर मेहंदी का जुलूस देखने गए थे। बाइक चला रहा फैजान पहले अपने छोटे भाई साहिल के साथ शाम सात बजे पल्था गांव पहुंचा।

जहां वो दोनों भाई रात दस बजे तक रुके । और उसके बाद रात को ही दोनों बाइक से असमोली मार्ग से मुरादाबाद मार्ग पर जाने वाले वाई पास मार्ग से संभल आ रहे थे। मंढलाई गांव मार्ग पर अंधेरा होने के कारण फैजान की बाइक सड़क किनारे बह रहे नाले में जा घुसी ,सात फीट गहरे नाले से दोनों भाई नहीं निकल पाए और दोनों की नाले में ही मौत हो गई।अगले दिन सुबह जब घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पल्था गांव में परिवार के सदस्यों से फोन कर पूछा तो पता लगा की रात दस बजे दोनों बाइक चले गए थे। परिजनों के गोविंदपुर गांव में जानकारी करने पर पता चला की दोनों यह आए नहीं। इस पर परिजनों में हड़कम मच गया ।

परिजनों खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने मंढलाई गांव की मस्जिद से दोनों के संबंध में ऐलान भी कर वाया।दोपहर एक बजे मंढलाई गांव के बाहर परिजन तलाश करने निकले ही थे।वही खेत पर काम कर रहे लोगों में किसी नाले में बाइक पड़े होने की जानकारी दी। परिजनों ने नाले के पास जाकर देखा तो बाइक के पास फैजान का शव भी पड़ा था। यह नजारा देख पिता सहित अन्य परिजनों की चीख निकल गई।नाले में शव मिलने की सूचना पर धीरे धीरे आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

परिजनों ने पुलिस को फोन करे घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर ए एसपी संभल और उपजिला अधिकारी निवय कुमार मिश्रा सीओ संभल जितेंद्र सरगम व नगर पालिका ईओ रामपाल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और फैजान के शव व उसकी बाइक को नाले से बाहर निकलवा कर फैजान के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोपहर से दूसरे साहिल के शव तलाश कर रहे है। लोगों शाम छ बजे तक शव नहीं पाया है।

ये भी पढ़ें : संभल: दिल्ली से चोरी कारों के साथ दो पकड़े, भेजा जेल

 

संबंधित समाचार