कानपुर के अभिलाष महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष बने

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में जन्मे -पढ़े लिखे कवि- लेखक- पत्रकार अभिलाष अवस्थी को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारत के लगभग सभी प्रांतों में हिंदी के विकास के लिए हिंदी अकादमी का गठन किया जाता है जिसमें उस प्रदेश के प्रमुख साहित्यकार को अध्यक्ष या कार्याध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। …

कानपुर। कानपुर में जन्मे -पढ़े लिखे कवि- लेखक- पत्रकार अभिलाष अवस्थी को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारत के लगभग सभी प्रांतों में हिंदी के विकास के लिए हिंदी अकादमी का गठन किया जाता है जिसमें उस प्रदेश के प्रमुख साहित्यकार को अध्यक्ष या कार्याध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।

महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मंत्री हिंदी अकादमी का शासकीय अध्यक्ष होता है,और कैबिनेट की संस्तुति पर वह कार्याध्यक्ष नियुक्त करता है। कानपुर के साहित्यकारों – पत्रकारों और ललित कलाओं से जुड़े लोगों ने अभिलाष के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।

डीएवी कॉलेज में पढ़े अभिलाष ने एमएससी (फिजिक्स) और एमए ( हिंदी साहित्य) में किया। अभिलाष अवस्थी सामाजिक और साहित्यक गतिविधियों में हमेशा एक चर्चित रहे। उन्होंने छह पुस्तकें लिखीं। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। ‘धर्मयुग ‘ पत्रिका में संपादकीय विभाग कार्य के सिलसिले मुंबई गए तो वहीं बस गए।

अभिलाष अवस्थी की नियुक्ति पर चिंतक और लेखक बद्रीनारायण तिवारी, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. शिवकुमार दीक्षित, रामकिशोर वाजपेयी, लोक सेवक मंडल कानपुर के अध्यक्ष दीपक मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी, दिलीप शुक्ल, महेश शर्मा, चित्रकार – रंगकर्मी रतन राठौर, समाजसेवी डॉ. रवीन्द्र नाथ चौरसिया, अनिल खेतान, नरेंद्र शर्मा (तिरंगा) आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त कई संस्थाओं ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

पढ़ें-उन्नाव: हिंदी के प्रथम संपादक की ड्योढी पर पत्रकारों साहित्यकारों ने माथा टेका

संबंधित समाचार