बाराबंकी: परंपरागत तौर तरीकों के साथ निकला ताजिए का जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मोहर्रम के अवसर पर सुमेरगंज ओर भिटरिया में ताजिया निकली। मातमी जुलूस भी निकाला गया। हालांकि इस बार भी ताजिया और अखाड़े के साथ करतब देखने भीड़ भाड़ रही। जुलूस में शामिल किए गए ताजियों को देखने के लिए अकीदत मन्नू की भारी भीड़ उमड़ रही है। राम सनेही घाट नगर पंचायत, बुद्धवा गांव,अहमदपुर, …

बाराबंकी। मोहर्रम के अवसर पर सुमेरगंज ओर भिटरिया में ताजिया निकली। मातमी जुलूस भी निकाला गया। हालांकि इस बार भी ताजिया और अखाड़े के साथ करतब देखने भीड़ भाड़ रही। जुलूस में शामिल किए गए ताजियों को देखने के लिए अकीदत मन्नू की भारी भीड़ उमड़ रही है।

राम सनेही घाट नगर पंचायत, बुद्धवा गांव,अहमदपुर, दरियाबाद, टिकैत नगर, सैदखानपुर , सहित अन्य क्षेत्रों से ढोल और तासों के साथ ताजिया निकली। सभी ताजिया को अपने अपने करबला लेकर पहुंचे। वहां फातेहा पढ़ा गया। इसके अलावा लोगों ने जगह-जगह ताजिये के पास भी फातेहा कराया एवं अपने दुख तकलीफों को दूर करने के लिए ताजिया के नीचे से निकले और अमन-शांति के साथ ही अपने और अपने परिवार के सेहत और तंदुरूस्ती के लिए दुआएं मांगी।

जुमे की नमाज के बाद पढ़ी गई दुआएं आशूरा

मोहर्रम के मौके पर मंगलवार को मस्जिदों और घरों में लोंगों ने दुआएं आशूरा पढ़ा। माना जाता है कि यह दुआ पढऩे से साल भर लोगों की तन्दरूस्ती बनी रहती है और हर दु:ख तकलीफों और बलाओं से लोग महफूज रहते है, इसके अलावा इस दुआ के पढऩे से इसकी बहुत सी फजीलते हैं।

पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया निकाली गई। राम सनेही घाट एसडीम विजय कुमार त्रिवेदी,सीओ रघुवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ पल पल की तहसील राम सनेही घाट के कर्बला व ताज़िया पर कड़ी सुरक्षा के साथ नज़र रखा।

पढ़ें-मुरादाबाद: मोहर्रम पर अलर्ट रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी

संबंधित समाचार