बरेली: मोहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने को लेकर विवाद, सीओ समेत दो थाने की फोर्स पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, आमृत विचार। भोजीपुरा क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस में मंगलवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि यह नई परंपरा की शुरूआत की जा रही है। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।  विवाद की खबर मिलते ही मौके पर …

बरेली, आमृत विचार। भोजीपुरा क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस में मंगलवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि यह नई परंपरा की शुरूआत की जा रही है। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।  विवाद की खबर मिलते ही मौके पर सीओ समेत दो थाने की फोर्स पहुंच गई और पुलिस ने डीजे हटवा कर मामला शांत कराया। डीजे हटने के बाद जुलूस शांतिपूर्वक तरीके से से निकाला जा रहा है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – Good News: छह माह बाद बरेली-सीतापुर फोरलेन को हिचकोलों से मिलेगी आजादी

संबंधित समाचार