कानपुर : राज्यपाल करेंगी हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, सीएसजेएमयू में हो रहा आयोजन
कानपुर, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अंतर्गत सात जनपदों के 75 गांवों में होने वाले हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेंगी। विश्वविद्यालय और जेके कैंसर इंस्टीट्यूट के सहयोग से निश्शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित होगा, जबकि आरकेदेवी आई रिसर्च इंस्टीट्यूट और स्टेट बैंक आफ इंडिया …
कानपुर, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अंतर्गत सात जनपदों के 75 गांवों में होने वाले हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेंगी। विश्वविद्यालय और जेके कैंसर इंस्टीट्यूट के सहयोग से निश्शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित होगा, जबकि आरकेदेवी आई रिसर्च इंस्टीट्यूट और स्टेट बैंक आफ इंडिया के सहयोग से नेत्र रोगों की निशुल्क शिविर लगाया जाएगा।
पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्रा.लि. के सहयोग से निशुल्क एनीमिया स्क्रीनिंग परियोजना का उद्घाटन होगा। 12 से 15 अगस्त तक विश्वविद्यालय से संबद्ध 75 गांवों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिविर सुबह 9.30 से दोपहर दो बजे तक चार स्थानों पर निशुल्क शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सीएसजेएमयू सभागार में नेत्र रोग, कैंसर रोग और एनीमिया स्क्रीनिंग शिविर लगेगा। लव कुश आश्रम, बिठूर- नेत्र रोग और एनीमिया स्क्रीनिंग शिविर आयोजित होगा। कन्नौज के प्रेमपुर विद्यापीठ इंटर कॉलेज छिबरामऊ और कानपुर देहात के पुखरायां कानपुर देहात में नेत्र रोग शिविर लगेगा।
यह भी पढ़ें –Bihar: महागठंबधन की सरकार बुधवार को लेगी शपथ, तेजस्वी फिर से बनेंगे Deputy CM
