बहराइच: सवारियों को ले जा रही डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दिल्ली से सवारियों को लेकर गोंडा जा रही डबल डेकर बस बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 13 यात्री घायल हुए हैं। सभी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली के आनंद विहार से एक टूरिस्ट बस गोंडा …

बहराइच। दिल्ली से सवारियों को लेकर गोंडा जा रही डबल डेकर बस बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 13 यात्री घायल हुए हैं। सभी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली के आनंद विहार से एक टूरिस्ट बस गोंडा के लिए रवाना हुई। डबल डेकर बस लखनऊ, बहराइच होते हुए रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा कला गांव के पास पहुंची। तभी हुजूरपुर बहराइच मार्ग पर एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर खड्ड में सुबह सात बजे पलट गई।

बस पलटने से सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना के कुछ देर बाद रानीपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इनमें तीन घायल की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक सभी को हल्की फुल्की चोट आई है। वहीं बस में 30 के आसपास यात्री सवार थे। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

पढ़ें-अयोध्या: बिना फिटनेस चल रही स्कूल की बस पलटी, 7 बच्चे घायल

संबंधित समाचार