अयोध्या: सगी बहनों से गैंगरेप मामले में 3 पर केस, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप मामलें में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने पहले चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आरोप …

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप मामलें में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने पहले चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आरोप को निराधार बताया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार दो नामजद और एक अज्ञात समेत 3 लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दलित एक्ट, मारने पीटने, धमकी देने और गाली गलौज करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। पिता ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां गत सोमवार की शाम शेरपुरपारा बाजार गई थी। वहां से घर लौटते समय गांव के समीप पहले से मौजूद चार युवक दोनों को गन्ने के खेत में ले गए जहां दुष्कर्म किया।

घटना की शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घर पहुंचने पर दोनों पुत्रियों ने आप बीती बताई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भाईलाल यादव, त्रिभवन यादव व एक अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दो सगी बहनों से गैंगरेप मामले को लेकर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने भी मंगलवार शाम कोतवाली पहुंच कर पीड़ित पक्ष से जानकारी प्राप्त की। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और छानबीन में जुटी है। कोतवाल सुमित श्रीवास्तव ने तहरीर बदलवाने के आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ें-लखीमपुर खीरी: मजदूरी के बहाने बुलाकर तीन बहनों के साथ गैंगरेप

संबंधित समाचार