पीएम मोदी ने 2जी इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन, जानिए किसानों को क्या होगा फायदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में स्थापित दूसरी पीढ़ी (2जी) के इथेनॉल संयंत्र को बुधवार को देश को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को इस जैविक ईंधन संयंत्र के जरिये पराली के बेहतर उपयोग में मदद मिलेगी, उनकी आय बढ़ेगी, हरित रोजगार का क्षेत्र मजबूत होगा और देश को …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में स्थापित दूसरी पीढ़ी (2जी) के इथेनॉल संयंत्र को बुधवार को देश को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को इस जैविक ईंधन संयंत्र के जरिये पराली के बेहतर उपयोग में मदद मिलेगी, उनकी आय बढ़ेगी, हरित रोजगार का क्षेत्र मजबूत होगा और देश को वैकल्पिक ईंधन मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि दूसरा फायदा ये होगा कि पराली काटने से लेकर उसके निस्तारण के लिए जो नई व्यवस्था बन रही है, नई मशीनें आ रही हैं, ट्रांसपोर्टेशन के लिए नई सुविधा बन रही है, जो ये नए जैविक ईंधन प्लांट लग रहे हैं, इन सबसे गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि तीसरा फायदा होगा कि जो पराली किसानों के लिए बोझ थी, परेशानी का कारण थी, वही उनके लिए, अतिरिक्त आय का माध्यम बनेगी। चौथा फायदा ये होगा कि प्रदूषण कम होगा, पर्यावरण की रक्षा में किसानों का योगदान और बढ़ेगा और पांचवा लाभ ये होगा कि देश को एक वैकल्पिक ईंधन भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें- पैगंबर टिप्पणी विवाद: सुप्रीम कोर्ट से नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, सभी केस दिल्ली ट्रांसफर

संबंधित समाचार