श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयवर्धने का पाॅजिटिव बयान कहा अपने बुरे दौर से उबर जाएंगे विराट कोहली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने फार्म को लेकर जूझ रहे हैं। यह कोहली के कैरियर का अब तक सबसे बुरा दौर है। इसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं एशिया कप टूर्नामेंट शुरू होने के पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कोहली के लिए पॉजिटिव बयान …

दुबई। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने फार्म को लेकर जूझ रहे हैं। यह कोहली के कैरियर का अब तक सबसे बुरा दौर है। इसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं एशिया कप टूर्नामेंट शुरू होने के पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कोहली के लिए पॉजिटिव बयान दिया है। जयवर्धने ने कहा है कि भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके पास ख़राब फ़ॉर्म से बाहर निकलने के लिए सभी ज़रूरी संसाधन उपलब्ध हैं। वह अपने बुरे दौर से बाहर आ जाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक किया जाएगा।

एशिया कप के 15 सदस्य टीम में शामिल हैं कोहली
दुबई और शारजाह में शुरू हो रहे एशिया कप के मैच में इंडिया के15 सदस्य टीम में विराट कोहली और केएल राहुल का चयन हुआ है। आईसीसी रिव्यू शो के ताज़ा एपिसोड में जयवर्धने ने कहा कि विराट इस समय जिस दौर से गुज़र रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि इसमें कोई शक़ नहीं है कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मेरा मानना ​​है कि विराट के पास इससे बाहर निकलने के लिए पर्याप्त रास्ते हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है और मुझे यक़ीन है कि वह इससे उबर जाएंगे। क्लास स्थायी है और फ़ॉर्म अस्थायी है।

2019 के बाद से कोहली ने अब तक नहीं जड़ा एक भी शतक
कोहली अपने क्रिकेटिंग करियर के सबसे ख़राब फ़ॉर्म से गुज़र रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद से उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है। जुलाई में उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ छह पारियां खेली थी, जिसमें एक टेस्ट, दो वनडे और तीन टी 20 मैच शामिल थे। इस दौरान वह सिर्फ़ 76 रन ही बना पाए थे। इसके बाद कोहली को वेस्टइंडीज़ और ज़िम्बाब्वे के दौरे पर आराम दिया गया।

उपकप्तान के रूप में टीम में वापसी कर रहे हैं केएल राहुल
राहुल ने स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी और इससे उबरने के दौरान कोरोना संक्रमित होने के कारण वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ में भाग नहीं लिया था। एशिया कप के दौरान वह उपकप्तान के रूप में टीम में वापसी कर रहे हैं। जयवर्धने के अनुसार हाल में राहुल ने ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है और यह उनके लिए नकारात्मक पक्ष साबित हो सकता है। जयवर्धने ने इस संदर्भ में कहा कि क्रिकेट से इतने समय तक राहुल का दूर रहना भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। उन्हें जितने जल्दी क्रिकेट खेलने का मिल जाए, उतना ही अच्छा है।यह राहुल और भारतीय टीम के लिए बहुत ज़रूरी है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान को लगता है कि भारत को एक बाएं हाथ के सलाम़ी बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। अगर राहुल प्रभावशाली वापसी नहीं करते हैं तो भारत को ऋषभ पंत के विकल्प के साथ जाना चाहिए। पंत ने जुलाई में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी 20 सीरीज़ में दो बार ओपनिंग की थी। भले ही उन्होंने (पंत ने) घरेलू क्रिकेट में भी ज़्यादा बार ओपन नहीं किया है, लेकिन उनके पास सलामी बल्लेबाज़ी करने की क्षमता है। वह जहां भी बल्लेबाज़ी करें, आप उनके खेल को नहीं बदलने वाले हैं।

 

यह भी पढे़ं:-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर रूडी कर्टजन का आकस्मिक निधन,आईसीसी ने जताया दुख

संबंधित समाचार