कानपुर : उप मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा
कानपुर, अमृत विचार। यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 15 अगस्त हर घर में तिरंगा फहरते दिखेगा तभी आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव की सफलता मानी जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से इस मिशन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हर तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियो को शामिल होना …
कानपुर, अमृत विचार। यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 15 अगस्त हर घर में तिरंगा फहरते दिखेगा तभी आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव की सफलता मानी जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से इस मिशन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हर तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियो को शामिल होना चाहिए। यह प्राथमिकता वे खुद बनाएं। इससे कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई होगी।
पाठक यहां आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने नेशनल फ्लैग लहराते हुए भारत माता का जयघोष किया। उप मुख्यमंत्री पाठक साउथ सिटी में केशव नगर में भाजपा के दक्षिण कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
यात्रा की रवानगी से पूर्व उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया जिसे हम सबको मिलजुलकर कामयाब बनाना है। उनका हेलीकॉप्टर संजय वन किदवई नगर में हेलीपैड पर उतरा जहां से वह पार्टी आफिस गए। उनके स्वागत को कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ तिरंगा लिए मौजूद रही।
यह भी पढ़ें –मथुरा: राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में ब्रज का शानदार प्रदर्शन, दो पदक मिले
