मुरादाबाद: प्रधानाध्यापक समेत पांच अनुपस्थित शिक्षकों व शिक्षामित्र का कटा वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र ने बुधवार सुरेंद्र सिंह ने के शहर के कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें एक प्रधानाध्यापक, चार शिक्षक, शिक्षामित्र और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने एक दिन का वेतन काटने और लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया। नगर शिक्षाधिकारी प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र ने बुधवार सुरेंद्र सिंह ने के शहर के कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें एक प्रधानाध्यापक, चार शिक्षक, शिक्षामित्र और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने एक दिन का वेतन काटने और लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया।

नगर शिक्षाधिकारी प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में सुबह 8:05 मिनट पर पहुंचे। विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षिका उपस्थित मिलीं। बच्चों की संख्या बहुत कम मिली, प्रार्थना नहीं कराई गई थी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किशोर अनुपस्थित मिला। उसका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय मिलक मुक़र्बपुर में सुबह 8:17 पर छह शिक्षकों, शिक्षा मित्रों में से सिर्फ एक शिक्षिका रचना सिंह मौजूद मिलीं।

प्रधानाध्यापक वसीम मसरूर सहित शेष चार शिक्षक, शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में राष्ट्रगान, प्रार्थना और शिक्षण कार्य नहीं कराया गया था। अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। कम्पोजिट विद्यालय पीएसी बालक में जब वह सवेरे 8:40 पर पहुंचे तो सभी शिक्षक आपस में बातचीत करते मिले। शिक्षण कार्य नहीं शुरू किया गया था। शिक्षिका पिंकी भाटिया का अटेचमेंट समाप्त होने के बाद भी कार्यमुक्त नहीं करने तथा शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर प्रधानाध्यापिका गीता खेड़ा का स्पष्टीकरण मांग लिया।

प्राथमिक विद्यालय हरथला में उनके 9:10 पर निरीक्षण के समय दोनों शिक्षक उपस्थित मिले। शिक्षण कार्य चलता मिला। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय काजीपुरा का सुबह 9:45 पर निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका सुचित्रा भारती और शिक्षा मित्र मौजूद मिले। विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्माण कार्य चलता मिला। बाउंड्रीवाल के निर्माण में बाधा पहुंचाने की शिकायत पर संबंधित से बातचीत कर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलने देने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: स्कूटी सवार पर गिरा बिजली का पोल, सिर की हड्डी टूटी…देखें वीडियो…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज