लखनऊ : मांगों को लेकर पीजीआई नर्सों ने की आम सभा, पुलिस की मौजूदगी पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । एसजीपीजीआई की नर्सों ने आज आम सभा कर सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया । नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले जुटी नर्सों ने आम सभा के दौरान पद पुनर्गठन की मांग न पूरी होने पर आक्रोश जताया है। साथ ही नर्सों ने अपने कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी …

लखनऊ, अमृत विचार । एसजीपीजीआई की नर्सों ने आज आम सभा कर सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया । नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले जुटी नर्सों ने आम सभा के दौरान पद पुनर्गठन की मांग न पूरी होने पर आक्रोश जताया है। साथ ही नर्सों ने अपने कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी पर भी नाराजगी जताई है।

दरअसल,नर्सें कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर कई सालों से आक्रोशित हैं। इसके चलते नर्सें कई बार प्रदर्शन भी कर चुकी हैं।लेकिन मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

आज जब नर्सें अपनी मांगों को लेकर आम सभा कर रही थीं,उस दौरान वहां पुलिस मौजूद थी। नर्सों का आरोप है कि जब भी वह अपनी मांगों को लेकर कोई सांकेतिक प्रदर्शन अथवा कार्यक्रम करती हैं, उस दौरान वहां पुलिस भारी तादाद में आ जाती है। बताया जा रहा है कि पुलिस सांकेतिक धरना अथवा प्रदर्शन न करने का दबाव भी बनाती है।

नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने बताया कि आज का कार्यक्रम सफल रहा, लेकिन दुख इस बात का है कि प्रशासन इतनी पुलिस लगा देते है, जितनी पीजीआई में जनता नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाते हुये कहा कि क्या शासन व प्रशासन को नर्सिंग कैडर अराजकता फैलाने में माहिर लगता है।

उन्होंने बताया कि हम सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर अपनी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन बार-बार पुलिस पीजीआई में आकर हमारे संस्थान का नाम खराब कर रही है। वह बताती हैं कि नर्सें नहीं चाहती की सरकार की छवि खराब हो,साथ ही मरीजों का कोई अहित भी न हो, लेकिन अब समय आ गया है कि अपनी मांगों को लेकर सख्त कदम उठाया जाये। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री सुजान सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –नैनीताल: तृतीय निर्मल पांडे स्मृति फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

संबंधित समाचार