लखनऊ : राजधानी में मिले 140 नए कोरोना संक्रमित मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या स्थिर नहीं हो रही है। बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या में उछाल बढ़ रही है। जहां मंगलवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 124 थी वहीं बुधवार को 140 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते एक हफ्ते कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या स्थिर नहीं हो रही है। बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या में उछाल बढ़ रही है। जहां मंगलवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 124 थी वहीं बुधवार को 140 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते एक हफ्ते कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बदलाव देखने को मिला है।

बुधवार को सबसे अधिक मरीजों की संख्या आलमबाग से मिले हैं यहां 33 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं, चिनहट और रेडक्रास इलाके में 17-17, अलीगंज से16, सरोजनीनगर से 12, इन्दिरानगर में 10, एन.के. रोड से 7, सिल्वर जुबली से पांच , गोसाईगंज से तीन , काकोरी से 2 और ऐशबाग,इटौजा, माल, मोहनलालगंज से 1-1 की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। बारी आने पर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाएं।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : दिखावे के लिए बुनकर बना था गिरफ्तार आतंकी सबाउद्दीन

संबंधित समाचार