जिम्बाब्वे दौरे के प्लेइंग इलेवन में शामिल वासिंगटन काउंटी क्रिकेट मैच के दौरान हुए चोटिल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वासिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे दौरे से पहले ही चोटिल हो गए हैं। जाकि भारतीय टीम के लिए यह एक बुरी खबर है। सुन्दर काउंटी क्रिकेट के एक मैच में चोटिल हुए। वह 18 अगस्त से भारत और जिम्बाबे बीच होने वाले वन डे सिरीज में ग्यारह सदस्यीय टीम में …
नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वासिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे दौरे से पहले ही चोटिल हो गए हैं। जाकि भारतीय टीम के लिए यह एक बुरी खबर है। सुन्दर काउंटी क्रिकेट के एक मैच में चोटिल हुए। वह 18 अगस्त से भारत और जिम्बाबे बीच होने वाले वन डे सिरीज में ग्यारह सदस्यीय टीम में शामिल हैं। हालाकिं चोट के बाद जिम्बाबे दौरे पर उनका जाना शंशय की स्थिति में है।
सुंदर काउंटी क्रिकेट के एक मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को वॉरसेटरशायर के खिलाफ मैच में उनके बायें कंधे में चोट आई है। वह बाएं कंधे के बल जमीन पर गिरे पड़े। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर उनके जाने को लेकर संशय है। हालांकि, अभी उनके जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
काउंटी क्रिकेट के जरिए वापसी
वॉशिंगटन सुंदर पिछले दो सालों से चोटों से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही काउंटी क्रिकेट के जरिए उन्होंने वापसी की थी। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 5 से ज्यादा विकेट लिए थे। यहीं नहीं काउंटी क्रिकेट के दौरान उनका बल्ला भी चला और उन्होंने शानदार हाफ सेंचुरी बनाई थी। जिसके बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी हो पाई थी।
गाबा मैच में सुंदर का शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गाबा मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी सुंदर का प्रदर्शन अच्छा रहा। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद से ही सुंदर को चोटों से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से वह कई सीरीज में टीम इंडिया के हिस्सा नहीं बना पाए। जिम्बाब्वे दौरे से टीम इंडिया में वापसी हो रही थी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई थी।
इंडिया की पंद्रह सदस्यीय की टीम
शिखर धवन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
यह भी पढ़ें:-न्यूजीलैंड ने पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया
