पेशेवर सर्किट पर पिछले साल मिली पहली हार को भुलाकर फिर से रिंग में उतरने को तैयार विजेंदर, 17 अगस्त को मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह पिछले साल पेशेवर सर्किट पर मिली पहली हार को भुलाकर आने वाले बुधवार को रिंग में वापसी करेंगे और उनका कहना है कि वह हर मुकाबले को अपने पहले मुकाबले की तरह खेलते हैं । विजेंदर ने 2015 में पेशेवर सर्किट पर खेलना शुरू किया था और …

नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह पिछले साल पेशेवर सर्किट पर मिली पहली हार को भुलाकर आने वाले बुधवार को रिंग में वापसी करेंगे और उनका कहना है कि वह हर मुकाबले को अपने पहले मुकाबले की तरह खेलते हैं ।

विजेंदर ने 2015 में पेशेवर सर्किट पर खेलना शुरू किया था और पिछले साल मार्च तक 12 मुकाबले जीत चुके थे । मार्च में उन्हें गोवा में हुए मुकाबले में रूस के एर्टिश लोपसान ने हराया । विजेंदर ने कहा कि रिकॉर्ड तो बनते ही टूटने के लिये हैं । यह सब खेल का हिस्सा है । अब उनका सामना पश्चिम अफ्रीका मुक्केबाजी संघ चैम्पियन घाना के एलियासू सुले से 17 अगस्त को होगा ।

बीजिंग ओलंपिक 2008 कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने कहा मैं हर मुकाबले को अपने पहले मुकाबले की तरह खेलता हूं । जब मैने अभ्यास शुरू किया तो मैं कोरी स्लेट की तरह था और सब कुछ नये सिरे से सीखा । मैं अपने कोचों की सुनता हूं और उनके हिसाब से खेलता हूं ।

यह भी पढ़ें:-निक किर्गियोस ने मांट्रियल ओपन में दानिल मेदवेदेव को हराया

संबंधित समाचार