गोरखपुर: एसएसबी जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान में किया जनजागरण
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर एवं गुरूकृपा संस्थान गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा राष्ट्रब्यापी अभियान के तहत एसएसबी को तिरंगा भेंट किया गया। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सहयोग से सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ पुलिस उप महा निरीक्षक रजनीश लाम्बा ने तिरंगे के महात्म्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर …
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर एवं गुरूकृपा संस्थान गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा राष्ट्रब्यापी अभियान के तहत एसएसबी को तिरंगा भेंट किया गया। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सहयोग से सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ पुलिस उप महा निरीक्षक रजनीश लाम्बा ने तिरंगे के महात्म्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एसएस बी के सैकड़ों जवानों द्वारा जनजागरण किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से भ्रमण करते हुए 25 किमी की रैली तिरंगें के साथ निकाली गयी। जो कि एसएसबी फर्टिलाइजर से जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तक और वापसी पुनः गोलघर, काली मंदिर, गोरखनाथ होते हुए बरगदवा SSB परेड ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। गुरूकृपा संस्थान के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने संस्थान के सहयोग से सशस्त्र सीमा बल के पुलिस उप महानिरीक्षक रजनीश लांबा को भारी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी रजनीश लाम्बा ने आमजन और विशिष्ट जनों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया ।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जवानों ने तिरंगा रैली निकालकर छात्रों को बताया तिरंगा फहराने का सलीका
