Maharashtra Politics: चंद्रशेखर बवनकुले बने महाराष्ट्र BJP के अध्यक्ष, शेलार को मिली ये जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। नितिन गडकरी के करीबी चंद्रशेखर बवानकुले को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। वे नागपुर से बीजेपी नेता है। विधान परिषद में बीजेपी के विधायक है। वहीं, विधायक आशीष शेलार को मुंबई बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि बवानकुले को नितिन गड़करी का करीबी माना जाता है। पार्टी की तरफ …

मुंबई। नितिन गडकरी के करीबी चंद्रशेखर बवानकुले को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। वे नागपुर से बीजेपी नेता है। विधान परिषद में बीजेपी के विधायक है। वहीं, विधायक आशीष शेलार को मुंबई बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि बवानकुले को नितिन गड़करी का करीबी माना जाता है।

पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले, सदस्य विधान परिषद को भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आशीष शेलार, विधायक को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार पर जमकर बरसे भाजपा प्रवक्ता, कहा- बिहार में फिर लौटा ‘जंगलराज’

संबंधित समाचार