लखनऊः आजम खान की तबीयत में हुआ सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा के कद्दावर नेता व विधायक आजम खान को आज शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में काफी सुधार है, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। आजम खान को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने अगले …

लखनऊ। सपा के कद्दावर नेता व विधायक आजम खान को आज शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में काफी सुधार है, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। आजम खान को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने अगले 72 घंटे उनके लिए क्रिटिकल बताए थे।

आपको बता दें कि पिछले दिनों आजम खान को सांस लेने में दिक्कत हो हुई थी। इन्हें तत्काल लखनऊ मेदांता में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया था कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन था। आजम खान को आईसीयू में रखा गया था। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला। शुक्रवार को उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें उस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ डॉक्टर पुष्पेंद्र सांगवान के मुताबिक आजम खान की हालत में काफी सुधार है।

जेल में हुआ थो कोविड

आपको बता दें कि आजम खान पिछले कई महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे। जानकारी के मुताबिक आजम को जेल में रहते समय कोविड भी हुआ था। तभी भी उनका इलाज चला था। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको पोस्ट कोविड के लक्षण थे। कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर रिहा हुए थे। इसी बीच उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें:-आजम खान को मिली ‘सुप्रीम’ राहत, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में HC का फैसला रद्द

संबंधित समाचार